Skip to main content

स्वयं को देखे

व्यक्ति को व्यथित एवं बेचैन  करने वाली मनोवृति अभाव रूप में नहीं,भाव रूप है.!भाव की उत्तेजित अवस्था प्रायः इसलिए होती है कि अन्य लोग क्यों   इन वस्तुओ का उपयोग करते  है ?जबकि वह वस्तु  उसके पास नहीं है!प्रायःमनुष्य इसलिए  दुखी नहीं रहता कि उसके पास भवन,वस्त्र एवम सुविधायुक्त वस्तुए क्यों नहीं है?दूसरोके पास ऎसी वस्तुए क्यों उपलब्ध है,इस तथ्य से व्यक्ति अधिक परेशान रहता है!कुछ लोगो में यह प्रवर्त्ति अधिक विकसित होती है!किसी को  नया वस्त्र ,आभूषण चाहिए !ऐसी अनेकानेक बातें निरन्तर उसके मन में अशांति उत्पन्न किये रहती है!
मेरे एक रिस्तेदार के यहा एक शिक्षित महिला आई!रिश्तेदार की पत्नी अशिक्षित थी !उसके पास कोई ऊँचा विषय बात करने के लिए नहीं था !वह बोली" आपके हाथ खाली है?चूड़िया क्यों नहीं पहनतीं ?मेरी चूड़ियां छह ीतोले की है,सुंदर लगती है ना ?"सुशिक्षित महिला बोली  ,"आजकल इन चूड़ियों का प्रचलन नहीं है !मेरी घड़ी दो सौ पैंतीस रुपये की है ,समय सही देती है देखो !कितनी अच्छी है?
'धनी महिला के मन में बात बैठ गई !शिक्षित महिला के हाथ घड़ी और वह बिना घड़ी !दुसरे दिन ही उससे भी अच्छी घड़ी उसके हाथ में थी!समय तो  देखना आता नहीं था!फिर भी अति प्रसन्न थी!उसका अहम शांत हो चुका  था!भावनाये शांत थी!दूसरो से अच्छे रहे _यह भाव मनुष्य की अशांति ,आंतरिक दुख और ईर्ष्या का कारण  होता है!मन बैचेन रहता है!सब कुछ होते हुए भी मनुष्य अतृप्त रहता है!ईर्ष्या एक छूत से फैलने वाले रोग के समान शीघ्र  विकसित होने वाला मनोभाव है !अभी आप शांत ,गंभीर और प्रसन्न है दूसरे की कोई उत्तम वस्तु देखी और चिंता में जलने लगे !मन मचल उठता है उसे पाने के लिए !
याद रखिये ,आप चाहे सब  कुछ पा लें ,परन्तु फिर भी किसी न किसी वस्तु का अभाव सदा बना ही रहता है!अभाव मानव मस्तिष्क की प्रबलतम कमजोरी है!उत्तम मनुष्य वहीं  है,जो कल्पना के मायाजाल एवं ईर्ष्या जैसे मनोविकार के वश में ना होकर अपनी प्राप्त वस्तुओ का ही सबसे उत्तम उपयोग करता है!स्वयं में काने बनकर दूसरेको अंधा  देखना अनर्थकारी है!अपने साथ भी ईमानदारी से कार्य कीजिए !अपनी ओर भी निहारिये !

Comments

Popular posts from this blog

सुधार का संकल्प

   वक्त किसी के लिए नहीं थमता !समय के साथ अपने पड़ाव बदलता रहता है!एक और नये साल ने दस्तक दी है!हालांकि इस पड़ाव परिवर्तन के साथ दैनिक जीवन की वास्तिवकता और चुनौतियां तो नहीं बदलती ,अलबत्ता वक्त की नयी करवट के साथ नई आकांक्षाओ के पंख अवश्य परवान चढ़ते है,जिनमे बेहतरी की उम्मीद बंधी होती है !ऐसे में यदि आप सचमुच नए साल को सार्थक करना चाहते है तो जरूरी है की नए वर्ष की शुरुआत ऐसे करे की पूरा साल अपने पिछले साल की तुलना में नया  बनकर  हमारे जीवन में कुछ नया जोड़े !अन्यथा नये वर्ष के कुछ खास निहितार्थ नहीं रह जायँगे! वस्तुतः नए वर्ष के स्वागत का अर्थ है एक नयी चेतना,नयी ऊर्जा। एक नया  भाव, एक नया  संकल्प ,नया इरादा ,या कुछ ऐसा नया करने की प्रतिज्ञा ,जो अब तक नहीं किया और कुछ ऐसा छोड़ने का भाव कि जिसके साथ चलना मुश्किल हो गया है !ऐसा करके ही हम नए वर्ष का सच्चे अर्थो में स्वागत कर सकते है!नव वर्ष का मूल उद्देश्य हमारी जड़ता को तोड़कर उसे गतिशील बनाना ही है नया  वक्त एकरसता को भंग करके उनमे एक नया रंग भरता है ताकि हमारी आंतरिक ऊर्जा का अपने पूरे उत्साह से उपयो...

शब्दों की शक्ति

  नव वर्ष के भी कुछ दिन गुजर गए है !इस दौरान शुरुआत में लिए गए कई संकल्पो ने भी दम तोड़ दिया होगा  !आखिर हर साल की यही कहानी क्यों होती है?इससे निपटने के लिए अगर हम इच्छाशक्ति के साथ ही शब्दों की ताकत का भी संज्ञान  ले तब बात बन सकती है!बार बार संकल्पो को लेकर निराशा के भाव से पीड़ित लोग अक्सर कठोर  रणनीति अपना लेते है !इस कारण वह स्वयं के शत्रु बन जाते है !वे स्वजनित शत्रु संकल्पो की सिद्धि में और अवरोध ही उत्त्पन्न करते है!ऐसे में इस प्रकार की परिस्थितियों  से बचने के लिए इस वर्ष कठोर बनने के बजाय शब्दों का प्रयोग कर लचीला बनना सीखे !स्मरण रखे कि सकारात्मक और रचनात्मक नीति हर विपरीत परिस्थिति को सहज बनाकर हमारी राह आसान बना देती है!यह बेहद कारगर नीति है!सकारात्मक शब्दों की ताक़त को आज विश्व के कोने कोने में महसूस किया जा रहा है !                                                       सकारात्मक सोच की रणनीति में ...

अहितकारी ईर्ष्या

  ईर्ष्या गुणों को   देख नहीं सकती और न ग्रहण कर सकती है !यह उसी व्यक्ति का संहार करती है,जिसके भीतर पनपती है!इससे उपजा द्वेष आत्मा के लिए अहितकार व् आत्म विकास में बाधक है!इससे प्रायः मनुष्य का  विवेक भद्र हो जाता है!जहॉ एक दूसरे के स्वार्थ टकराते है वहा  ईर्ष्या द्वेष की भावना पनपने लगती है!ईर्ष्या से कभी किसी का भला नहीं होता है !इसका अर्थ ही किसी की सफलता से जल कर  अनिस्ट  सोचना है !इस प्रकार दूसरो का अनिस्ट  चाहने में अपनी ही क्षति होतीहै  !भले ही लगे इससे तात्कालिक लाभ हुआ है.परन्तु वास्तव में हमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी हानि पहुंचती  है! जिस व्यक्ति का हम बुरा चाहते है उस व्यक्ति को तो पता भी नहीं होता की कोई उसके बारे में कोई   विचार रखता  है! किसी के प्रति ईर्ष्या का विचार आने पर स्वयं सबसे पहले ईर्ष्या करने वाले का ही रक्त जलता है रश्य के बुरे और उसके विचार नकारात्मक होने लगते है !मन अशांत हो जाता है,जिसका असर दिनचर्या पर पड़ता है! जो दूसरों  से ईर्ष्या वश द्वेष भाव रखता है वह ...